जनपद रामपुर में एक गांव ऐसा है जहां पर पिछले 50 साल से नहीं दर्ज हुआ है कोई भी मामला। पहले तो इस गांव में कोई विवाद ही नहीं होता है अगर विवाद कोई होता भी है तो आपस में गाँव के बुजुर्ग बैठकर उसको निपटा लेते हैं।
Globaltoday.in | शहबाज़ मलिक | रामपुर
जनपद रामपुर (Rampur) के थाना भोट क्षेत्र में ग्राम पंचायत संकरा का गांव कल्यानपुर है। इस गांव की खासियत यह है कि पिछले 50 सालों से इस गांव में कोई भी विवाद नहीं हुआ है और ना ही इसका कोई भी विवाद थाने में दर्ज हुआ है। जी हां जनपद रामपुर का यह ऐसा पहला एकलौता गांव है जिसका कोई भी विवाद थाने में दर्ज नहीं हुआ है। कल्यानपुर (Kalyanpur) गांव में रंगरेज जाति के लोग रहते हैं। लगभग 400 लोगों की आबादी का यह गांव है। इस गाँव मे वेसे तो कोई विवाद होता नही है अगर कोई विवाद होता भी है तो गांव के लोग आपस में बैठकर इसको निपटा लेते हैं। थाने में आज तक कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
ग्लोबलटुडे(Globaltoday) के संवाददाता ने गांव जाकर वहां के बुजुर्ग लोगों से बात की कि किस तरह से इस गांव के लोगों का रहन सहन है और झगड़ा नहीं होने की वजह क्या है तो गांव के बुज़ुर्गों ने बताया कि हमारे गांव में सभी लोग अमन पसंद हैं और लड़ाई झगड़ों से दूर रहते हैं। अगर कोई विवाद होता भी है तो हम सब लोग आपस में बैठकर उसको निपटा लेते हैं।
वहीं गांव के एक और व्यक्ति मुजफ्फर अली ने बताया,”हमारे गांव में सब एक ही बिरादरी के लोग हैं, कोई दूसरी बिरादरी का नहीं है। सब आपस में मामू नाना हैं। इस गांव में सब रंगरेज बिरादरी के लोग हैं। हमारे यहां कोई झगड़ा होता नहीं है और होता है तो सब आपस में बैठकर उसे निपटा लेते हैं। हमें 4 आदमियों को या दूसरे गांव के लोगों को इकठ्ठा करने की जरूरत नहीं पड़ती है। मुजफ्फर ने बताया पहले तो हमारे गांव में कोई झगड़ा होता ही नहीं है और अगर होता भी है तो थाने तक नहीं पहुंचता है। चुनाव में भी कोई रंजिश नहीं होती है जिसको जहां वोट देना है वह देता है।
गांव के एक और बुजुर्ग महमूद से हमने बात की तो उन्होंने कहा इस गांव में झगड़ा होता ही नहीं है और होता है तो आपस मे निपटा लेते हैं और मेरी उम्र लगभग 60 साल हो गई है 60 साल में मैंने कोई भी मामला थाने में जाते हुए नहीं देखा है।
वही इस गांव के बारे में हमने पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल से बात की तो उन्होंने बताया,”जनपद रामपुर के थाना भोट क्षेत्र का गांव है। इस गांव के बारे में यह जानकारी प्राप्त हुई है के यहां के लोगों में आपसी समन्वय बहुत अच्छा है जिसके कारण यहां थाने में कोई भी ऐसा उल्लेखनीय विवाद प्रकाश में नहीं आया है जिसके संबंध में एफआईआर पंजीकृत की जाए। लोगों से जानकारी करने पर यह पता चला है उनके सामने कोई भी छोटे-मोटे विवाद जो उनके सामने आते हैं उनका निस्तारण वे अपने स्तर से कर लेते हैं जिससे कि इनके बीच का आपसी सौहार्द अच्छे से बना हुआ है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

