रामपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उसने लाखों के चोरी और लूट के सामान के साथ पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। इनमें मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर में हुई सभी चोरियों में इन आरोपियों ने शामिल होने की बात क़ुबूली है।
Globaltoday.in | शहबाज़ मलिक | रामपुर
जनपद रामपुर में पिछले दिनों कई चोरियां हुई थीं। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कोशिशें कर रही थी। आखिरकार पुलिस चोरों को पकड़ने में आज कामयाब हो ही गयी। चोरों को पकड़ने के साथ ही पुलिस ने रामपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जनपद में हुई चोरियों का भी खुलासा किया।
आज पुलिस ने दोपहर 12 बजे थाना शहजादनगर क्षेत्र के मजार के पास चेकिंग के दौरान पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। इनके कब्जे से कई अवैध तमंचे और चोरी किया हुआ सामान बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया,” हम लोग संगठित होकर आसपास के जिलों में दुकानों से रेकी कर के घरों व दुकानों से चोरियां करते हैं तथा वाहनों को चुरा लेते हैं। हमने करीब 2 माह में पूर्व मुरादाबाद के मझोला में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, अमरोहा में और जनपद रामपुर में लगभग कई चोरियों को अंजाम दिया था”।
इन आरोपियों के पास से चोरी में लूटा हुआ सामान जिसमें ज्वेलरी, मोबाइल, ब्रांडेड कम्पनी की घड़ियां और लगभग ₹32 लाख का सामान पुलिस ने बरामद किया है। वहीं इन चोरियों का खुलासा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने एक प्रेस वार्ता कर किया।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


