आशीष के अब्बा जान को नहीं हटाएंगे मोदी जी-ओवैसी ने योगी की भाषा में ही किया सवाल

Date:

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ही ज़ुबान बोलते हुए तंज़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा कि आशीष के अब्बाजान को क्यों नहीं हटाएंगे। बीजेपी का निशान कमल की जगह थार जीप क्यों नहीं रख लेते।

असदुद्दीन ओवैसी ने लखीमपुर की घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर ज़बरदस्त निशाना निशना साधा है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ही ज़ुबान बोलते हुए कहा कि, “अगर आशीष मिश्रा की जगह अतीक़ होता तो अब तक उसके घर पर बुल्डोज़र चल चुका होता।”

ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को तो अपना सिंबल बदलकर थार जीप रख लेना चाहिए। ओवैसी आज यूपी के बलरामपुर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, “तो क्या मोदी जी आशीष के अब्बा जान को नहीं हटाएंगे? क्या अब्बा जान (अजय मिश्र) के बेटे के खिलाफ बाबा (योगी आदित्यनाथ) कोई कार्रवाई नहीं करेंगे? “

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...