Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने अपने कई दर्जन किसानों को साथ लेकर नेशनल हाईवे पर बैठकर जाम लगाया। आपको बता दें हरियाणा में पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज करने के विरोध में आज रामपुर में किसानों ने हाईवे जाम किया और उन्होंने हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की, साथ ही साथ राष्ट्रपति शासन लगाने की भी कहा।
इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे लगभग 2 घंटे तक किसान सड़कों पर बीच सड़क में बैठकर विरोध प्रदर्शन करते रहे और सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे।
जनपद रामपुर में आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद अपने जिला कार्यालय पर कई दर्जन किसानों को साथ लेकर नेशनल हाईवे पर बैठ गए और और नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
बता दें हरियाणा के हिसार में पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज करने को लेकर यह किसानों का विरोध था और इस विरोध में कहीं न कहीं किसानों का आक्रोश भी छुपा हुआ था। किसानों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए अपना यह विरोध प्रदर्शन किया।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा,”15 मिनट पहले राकेश टिकैत जी का एक मैसेज आया था…हरियाणा में एक जगह हिसार वहां पर किसान आंदोलन कर रहे थे। वहां की सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज किया, काफी किसानों के चोट लगी है हाथ पैर टूटे हैं। उसीके विरोध में आज पूरे उत्तर प्रदेश में NH-24 मार्ग, टोल टैक्स, थाने सभी घेर रखे हैं। हमारी यही मांग है कि वहां की सरकार को बर्खास्त किया जाए और वहां पर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। ऐसी सरकार जो किसानों पर लाठीचार्ज करे, जो किसान पहले 6 महीने से धरने पर बैठे हैं उनसे बात नहीं करे और लाठी मारने के लिए तैयार रहे…ऐसी सरकार को लोकतंत्र में रहने का अधिकार नहीं है। जितनी भी जल्दी हो सके ऐसी सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।
वहीं सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र ने बताया,”यह टिकैत गुट है और हरियाणा के हिसार की घटना को लेकर यह सांकेतिक धरना है सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए इन्होंने यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया है।
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

