पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम व पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया था जिसमें पाक टीम ने भारतीय टीम को बुरी तरह हरा दिया था। मैच के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पाक टीम की जीत को लेकर खुशियां मनाई थीं और भारतीय टीम के खिलाड़ियों का मजाक उड़ाया था। इस सिलसिले में यूपी में योगी सरकार सख्त हुई और जिसके बाद ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही का सिलसिला शुरू हुआ।
रामपुर: कुछ इसी तरह का एक मामला जनपद रामपुर में भी देखने को मिला। हालांकि यह प्रकरण अन्य मामलों से कुछ हटकर इसलिए है कि यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ ही पाक टीम को सपोर्ट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद रामपुर के थाना अजीम नगर क्षेत्र निवासी ईशान मियां दिल्ली में काम करता है और उसकी पत्नी राबिया शमसी रामपुर शहर के थाना गंज क्षेत्र स्थित अपने मायके में रहती है।
पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच दुबई में मैच खेला गया था जिसका परिणाम यह हुआ कि इस मैच में पाक टीम ने जीत हासिल की थी। यह मैच ईशान मियां अपने साथियों के साथ देख रहा था और वहीं वह इंडियन टीम के मैच हारने के बाद अपने साथियों की तरह मायूस हो गया।
लेकिन इधर उसकी पत्नी ने अपने मोबाइल स्टेटस पर जहां पाकिस्तान जिंदाबाद का स्टीकर लगाया तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के विरुद्ध कुछ आपत्तिजनक पोस्ट भी लगाई। जिससे ईशान मियां को अपने दोस्तों में अपनी छवि गलत महसूस होने लगी।
इसी के चलते उसने रामपुर पहुंचकर इस सारे मामले से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। जिसके बाद पति ईशान मियां की तरफ से अपनी पत्नी के विरुद्ध संबंधित धाराओं मैं थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
हालांकि यह मुकदमा दर्ज कराए जाने का एक दूसरा कारण यह भी है कि पति पत्नी के बीच थाना गंज में पूर्व से ही दहेज उत्पीड़न का मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है जिसके चलते पति ने सही मौके का इंतजार किया और अपनी पत्नी के विरुद्ध यह मुकदमा दर्ज करा डाला है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह के मुताबिक इस मामले में 153A और 66 आईटी एक्ट की धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। इसमें विधिक कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तारी की जाएगी।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

