संभल हिंसा : सीओ पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Date:

संभल, 5 जनवरी: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला नाला निवासी सलीम के रूप में हुई है। आरोप है कि सलीम ने ही हिंसा के दौरान संभल सदर कोतवाली के सीओ अनुज चौधरी पर फायरिंग की थी।

एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा में अब तक 51 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। रविवार को संभल के मोहल्ला नाला निवासी अभियुक्त सलीम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने संभल सीओ पर फायरिंग की थी। उसके पास से लूटे गए पांच कारतूस और एक तमंचा भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त सलीम घटना के बाद नई दिल्ली के सीलमपुर भाग गया था। जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर गैंगस्टर सहित सात मुकदमे पंजीकृत थे। अभियुक्त जेल भेजा जा रहा है। पुलिस हिंसा में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

बता दें कि यूपी के संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के अंदर सर्वे के दौरान आसपास के इलाके और नखासा थाना क्षेत्र में हिंसा हुई थी। इस दौरान एसपी केके विश्नोई भारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके में पहुंचे तो एक मकान की छत से एक युवक ने एसपी केके विश्नोई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। साथ में सदर सीओ अनुज चौधरी भी थे। उन्हें भी गोली लगी थी। एसपी केके विश्नोई और एसपी के पीआरओ भी गोली लगने से घायल भी हुए थे। इस घटना के बाद कई टीमें आरोपी की तलाश में थीं।

स्रोत-आईएएनएस

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...