पशु तस्करों का पुलिस टीम पर हमला,बाल बाल बचे कोतवाल और सिपाही

Date:

संभल/उत्तर प्रदेश[दानिश]: उत्तर प्रदेश के संभल में गौ-तस्करी का मामला सामने आया है! यहाँ हयात नगर थाना इलाके में रायपुर पर पुलिस और पशु तस्कर के बीच मुठ भेड़ हुई जिसके बाद कैंटर को पुलिस ने कब्जे में लेकर तलाशी ली जिसमे 6 गायें और भैंस भरी हुई मिलीं! गायों को दूध के केंटर में बुरी तरह पैर बांधकर ठूस ठूस कर ज़बरदस्ती भरा गया था जिससे एक गाय घायल अवस्था में पायी गयी हैं! केंटर पर पीछे बड़ा बड़ा ॐ लिखा था, गाय की एक तस्वीर बनी हुई थी और गुर्जर बॉय लिखा हुआ था! पुलिस के अनुसार गायें काफी नशे की हालत में थीं ! इनके नशे के इंजेक्शन लगाये गयें हैं ! संभल पुलिस ने कैंटर और गायों को अपने कब्जे में ले लिया है और पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की बात कही हैi फ़िलहाल गायों की हालत में जल्द सुधार लाने के लिय इनको एंटी बायोटिक दिया गया है!

canter
इस केंटर में थीं गायें-फोटो ग्लोबलटुडे

संभल जनपद के थाना हयात नगर गवा रोड के रायपुर में थाने की पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थीi इसी दौरान वाहन चेकिंग के लिए जब एक दूध के केंटर को रोकने की कोशिश की गयी तो केंटर सवार बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की और भाग खड़े हुएi पुलिस पर बदमाशों की फायरिंग की सूचना मिलने पर ए.एस.पी पंकज पांडे और सी.ओ संभल सुदेश कुमार भी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए और बदमाशो की घेराबंदी कर दी i
Cow
पैर बंधी गायें-फोटो ग्लोबलटुडे

पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दीi पुलिस ने भी बदमाशो पर जवाबी फायरिंग की तो पुलिस की फायरिंग से एक बदमाश घायल हो गया,जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाi पुलिस ने जब गिरफ्तार बदमाश से जानकारी की तो बदमाश पप्पू बंजारा मुरादाबाद के ठाकुर द्वारा का शातिर बदमाश निकलाi इसी बीच दो अन्य बदमाश चकमा देकर फरार हो गएi
Cow smugler arrest
पुलिस गिरफ्तार आरोपी के साथ -फोटो ग्लोबलटुडे

मुठभेड़ के दौरान हुई फायरिंग से 1 पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है और कोतवाल ब्रज कुमार गिरी बाल बाल बच गयेi घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है i

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...