विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन विश्व के 89 देशों तक पहुंच चुका है और मामले तीन दिनों में दोगुने हो गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हाइपर म्यूटेंट ज़हरीला है जिसमें पहले के वैरिएंट के मुक़ाबले में काफी बदलाव आए हैं और इसके स्पाइक प्रोटीन में कम से कम 26 से 32 बदलाव दर्ज हुए हैं, जिसकी वजह से यह इंसान के शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा दे सकता है।
नवजीवन के मुताबिक़ विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने कहा कि 16 दिसंबर तक यह विषाणु विश्च के 89 देशों तक पहुंच चुका था और इस बात की आशंका है कि जल्दी ही यह कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से भी अधिक फैल सकता है।
इसमें कहा गया है कि ओमिक्रॉन डेल्टा की तुलना में काफी तेजी से फैल रहा है और इसके मामले दोगुने होने में तीन दिनों का समय लग रहा है। अभी तक यह भी नहीं पता चल पाया है कि इसके तीव्र गति से फैलने की दर शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को चकमा देना, आंतरिक संचरणीय क्षमता या दोनों ही कारण है।
उधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन(Joe Biden) ने भी चेतावनी दी है कि वैश्विक कोरोनावायरस का यह नया वेरिएंट ओमीक्रॉन अमरीका में तेजी से फैल रहा है।
संयुक्त राज्य अमेरिका में ओमीक्रॉन के तेजी से फैलने की वजह से जो बाइडेन ने सभी अमेरिकियों को कोरोना वैक्सीन और बूस्टर खुराक लेने का निर्देश दिया है।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

- बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

- Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

- जंतर-मंतर पर गर्जा विरोध: मस्जिदों को निशाना बनाए जाने के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दर्जनों नेता-कार्यकर्ता हिरासत में; APCR के नदीम खान को दफ्तर में ही डिटेन

