इमरान प्रतापगढ़ी का ‘आप’ सरकार पर तंज़, कहा- ‘केजरीवाल को चुल्लू भर पानी लेकर अपना चेहरा देखना चाहिए’

Date:

नई दिल्ली, 2 फरवरी: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का दौर जारी है। राजनीतिक दलों के नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने रविवार को सदर बाजार विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस सीट से अनिल भारद्वाज कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

इमरान प्रतापगढ़ी ने जनसभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सदर बाजार में अनिल भारद्वाज का एक अलग तरह का माहौल बन चुका है। राहुल गांधी ने शनिवार को यहां जनसभा को संबोधित किया था। उनकी सभा में भी भारी संख्या में लोग जुटे हैं। आज भी जनता में उत्साह है। पिछले दस साल में आम आदमी पार्टी के विधायक ने इस विधानसभा के लिए कुछ नहीं किया, सड़कों की हालत बहुत खराब है।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि फर्जी क्लिनिक और फर्जी अस्पताल के जो दावे थे, वह भी झूठे साबित हो चुके हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, पानी पर कोई काम नहीं हुआ है। जनता बदलाव चाहती है। जनता एक बार फिर से कांग्रेस के साथ खड़ी हो रही है। मुझे पूरा विश्वास है अनिल भारद्वाज बहुत शानदार तरीके से चुनाव जीतेंगे।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केजरीवाल को अब चुल्लू भर पानी लेना चाहिए और उसमें एक बार अपना चेहरा देखना चाहिए। उसके बाद शीला दीक्षित की रूह (आत्मा) से और डॉ. मनमोहन सिंह की रूह से माफी मांगनी चाहिए। ये तो दिल्ली की जनता जानती है कि यमुना कितनी साफ हुई है और नलों से कितना साफ पानी आ रहा है। लोगों के नलों में काला पानी आ रहा है। इसलिए आम आदमी पार्टी की सरकार को कालापानी की सजा देकर भेजने का समय आ गया है।

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।

दिल्ली का चुनाव जीतने के लिए आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत लगा दी है, लेकिन आठ फरवरी को पता चलेगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बन रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

NEW DELHI, October 19, 2026: In response to ongoing...

अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

लखनऊ / रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व...

स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

रामपुर: स्वार विधायक शफीक अंसारी द्वारा वाल्मीकि समाज पर...