Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
कैंप में इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली से डॉ आदित्य भाटी व उनकी टीम द्वारा सैकड़ो महिला व पुरुषों को दिया गया मुफ़्त परामर्श
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल(Sambhal) में अब्बासी वेलफेयर हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसायटी यूथ विंग की ओर से थाना नखासा इलाके के आर्य समाज रोड स्थित जहूर गार्डन में नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल से कंसलटेंट न्यूरो सर्जन, स्पाइन सर्जन इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल डॉक्टर आदित्य भाटी व उनकी टीम ने सैकड़ों की संख्या में हड्डी रोग व रीढ़ की हड्डी समस्या से पीड़ित महिला व पुरुषों को परामर्श देकर उपचार किया।
समाज सेवा के क्षेत्र में पिछले 8 वर्षों से लगातार जनपद सम्भल के कमजोर असहाय वर्ग की हर संभव सहायता में जुटी अब्बासी वेलफेयर हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसायटी यूथ विंग की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया जिसमें शहर के मोहल्ला कोट गर्बी मोहल्ला नाला चौधरी सराय, नखासा खग्गु सराय, दीपा सराय, बेगम सराय, मियां सराय, पंजू सराय, चमन सराय व अन्य इलाकों से दिमाग व रीढ़ की हड्डी की बीमारियों का नि:शुल्क परामर्श देकर इलाज किया गया।
इस दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चले कैंप में सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने परामर्श लेकर उपचार कराया। नि:शुल्क चिकित्सा परीक्षण कैंप में अब्बासी वेलफेयर हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीम अब्बासी, यूथ विंग अध्यक्ष सिबते अली, महासचिव रेहान खान यूसुफजई, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलमान, आमिर सुहैल, कानूनी सलाहकार सुब्हान अहमद एडवोकेट, जमील उर रहमान मुन्नू सहित काफी संख्या में सोसाइटी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

