Noida Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

Date:

नोएडा में थाना फेस 3 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना टीपीनगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान घटी, जब पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली एक कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन कार चालक ने रुकने की बजाय कार तेज़ कर भागने की कोशिश की।

मौक़े पर मौजूद पुलिस ने शक के आधार पर उनका पीछा किया। कार चालक ने कार गोल चक्कर की दिशा में भगायी लेकिन पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

खुद को घिरा देख कार अंदर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी अपनी रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की, जिससे तीनों बदमाश घायल हो गए। घायलों की पहचान लक्की उर्फ काकसी राठौर (28), सौरभ चौहान (22) और सत्यम यादव (19) के रूप में हुई है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन तमंचे .315 बोर, छः जिन्दा कारतूस .315 बोर, तीन खोखा कारतूस .315 बोर और एक बिना नंबर प्लेट की कार बरामद की है।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया इन तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना फेस 3 में पहले से मुकदमा दर्ज है और ये उस मामले में नामजद वांछित आरोपी थे।

पुलिस ने उनकी आपराधिक गतिविधियों का पता लगाते हुए अन्य विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक लक्की उर्फ काकसी राठौर जिला जालौन का रहने वाला है, सौरभ चौहान जिला अलीगढ़ का रहने वाला है, और सत्यम यादव जिला पीलीभीत का रहने वाला है। पुलिस ने इन बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...