Globaltoday.in | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर(Rampur) में 5 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को वोट डाले जाने हैं जिसको लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां पर 4 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं तो वहीं 1 सीट भाजपा गठबंधन के अपना दल के खाते में गई है।
केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी(Mukhtar Abbas Naqvi) की अगुवाई में भाजपा के चारों प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना अपना नामांकन कराया।
केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी(Mukhtar Abbas Naqvi) की अगुवाई में भाजपा के चारों प्रत्याशी राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख (बिलासपुर), आकाश सक्सेना उर्फ हनी (रामपुर), मोहन कुमार लोधी (चमरौआ) तथा राजबाला (मिलक सुरक्षित) कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पर तयशुदा कार्यक्रम के तहत सभी प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन कराया।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों के साथ तय लोगों के ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश का नियम बनाया गया है जिसको लेकर मुख़्तार अब्बास नक़वी ने उनको कलेक्ट्रेट के द्वार पर ही छोड़ दिया।
केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने इस दौरान मीडिया से रूबरू होकर फिर से योगी आदित्यनाथ की क़यादत में उत्तर प्रदेश की सरकार बनने का भरोसा जताया। उन्होंने भाजपा गठबंधन के स्वार-टांडा विधानसभा सीट से अपना दल प्रत्याशी नवाबज़ादा हैदर अली खान उर्फ हमज़ा मियां को भी पूरे दमखम के साथ चुनाव जिताने की बात कही।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

