Globaltoday.in | सालिम रियाज़ | बदायूँ
उत्तर प्रदेश के बदायूँ ज़िले के सहसवान-बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर सहसवान क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत विधायक आवास के निकट घर से सब्जी लेने निकले वृद्ध को विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने जबरदस्त टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे पिकअप वाहन को जनता के सहयोग से पुलिस ने रोक लिया जबकि चालक भागने में सफल हो गया।
घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली परिजन वैसे ही रोते बिलखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को सील करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है l
बता दें थाना कोतवाली सहसवान क्षेत्र के ग्राम मुधारी सिधारपुर निवासी अतर सिंह पुत्र घनश्याम आयु 61 वर्ष सब्जी लेने के बाद ग्राम से पैदल चलकर अकबराबाद चौराहे पर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर बदायूं मेरठ राज्य मार्ग होते कछला तिराहा की ओर आ रहे थे कि सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव की कोठी के निकट बबराला की ओर से आ रही पिकअप वाहन संख्या यूपी 13 बीटी 4 852 के चालक ने तीव्र गति से आ रहे वाहन से लापरवाही से पैदल चल रहे अतर सिंह को जबरदस्त टक्कर मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए अतर सिंह को तत्काल एंबुलेंस वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे पिकअप वाहन को दौड़ाकर जनता के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया जबकि वाहन चालक भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को सील करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
घटना से मृतक अतर सिंह के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार की महिलाएं दहाड़े मार कर रो रही हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने अपराध पंजीकृत कराए जाने के लिए थाना पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया था l
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

