उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव शुरू हो चुका है। इन चुनावों को शांति पूर्वक व कुशलतापूर्वक कराए जाने की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा पुलिस के कंधों पर ही है।
जाहिर बात है जब जिम्मेदारी बड़ी है तो हर किस्म के लोगों पर नजर रखना भी जरूरी है। इसीलिए पुलिस ने जनपद रामपुर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कड़ी नजर रखी और अभियान चलाकर बड़ी संख्या में शराबियों को दबोचा भी। लेकिन इसमें सबसे दिलचस्प बात यह रही कि नशे में धुत शराबियों को पुलिस ने फिर दोबारा शराब ना पिए जाने की शपथ भी दिलाई।
जनपद रामपुर में चुनाव के दूसरे चरण में आगामी 14 फरवरी को वोट डाले जाने हैं जिसको लेकर पुलिस एक्टिव मोड पर है। इसी का ही यह नतीजा है कि पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की कयादत में जनपद के 16 थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 845 व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
इन सभी शराबियों को हिरासत में लाकर निश्चित स्थानों पर ले जाया गया। सीओ सिटी अनुज चौधरी की अगुवाई में शहर कोतवाली व थाना गंज के इलाकों में पकड़े गए शराबियों को ईदगाह गेट के निकट इकट्ठा किया गया और उनको शराब ना पीने की शपथ दिलाई गई।
शराब के बदले दूध पीने की बात भी वर्दीधारियों द्वारा शराबियों से कही गई। कुछ इसी तरह का नजारा थाना सिविल लाइन व भोट में भी देखने को मिला। इन थानों में भी शराबियों को बाकायदा बुलंद आवाज के साथ शराब छोड़ने की शपथ दिलाई गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह के मुताबिक,” एसपी रामपुर महोदय के निर्देश पर जनपद रामपुर के समस्त 16 थानों पर शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत उन लोगों को हिरासत में लिया गया है जो लोग सर्वधानिक स्थानों पर जैसे की चौराहों पर खड़ी हुई ठेली पार्क या अनन्य ऐसी जगह पर बैठ कर दारू पी रहे थे। इन लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। इनकी काउंसलिंग की गई, इन्हें समझाया गया कि भविष्य में ऐसे काम ना करें। साथ ही इन्हें हिदायत भी दी गई कि आचार संहिता लगी हुई है उसका भी पालन करें। चुनाव के दिन और आसपास भी दारु पीकर न बैठें। इस अभियान में कुल 845 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें शपथ दिलाकर और काउंसलिंग करके छोड़ा गया है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

