ऑस्ट्रेलिया ने ईरान से तोड़े राजनयिक संबंध, यहूदियों पर हमलों के कारण ईरानी राजदूत को निष्कासित किया

Date:

ऑस्ट्रेलिया ने ईरान के साथ अपने राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं। ईरान को लेकर ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी ने गंभीर जानकारी शेयर की थी।

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया ने ईरानी राजदूत को निष्कासित करने की घोषणा की है, उन पर यहूदी विरोधी हमलों में शामिल होने का आरोप लगाया है। 

विदेशी मीडिया के अनुसार आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने एक बयान में कहा कि ईरानी सरकार दो यहूदी विरोधी हमलों में शामिल थी और इसलिए उसने ईरानी राजदूत को निष्कासित करने का निर्णय लिया।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड को आतंकी संगठन घोषित करने के लिए क़ानून बनाए की भी बात कही है। ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा खुफिया संगठन (ASIO) ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को देश में हुए दो अटैक के लिए जिम्मेदार माना है।

आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मेलबोर्न और सिडनी में यहूदी विरोधी हमलों में शामिल होने के कारण ईरानी राजदूत को निष्कासित कर रहे हैं। 

इस संबंध में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री का कहना है कि ईरानी राजदूत और तीन अन्य अधिकारियों को देश छोड़ने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने तेहरान में अपने दूतावास के संचालन को निलंबित कर दिया है।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related