रामपुर एसपी ने दुर्गा मंदिर में की पूजा, महिलाओं को किया जागरूक

Date:

रामपुर: मंगलवार 30 सितंबर 2025 को अष्टमी मेले के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामपुर ने अशोक नगर बंगाली कॉलोनी (मानपुर ओझा), बिलासपुर स्थित श्री श्री दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत मेले में आई महिला श्रद्धालुओं को जागरूक किया गया। महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित किए गए और सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन से जुड़ा संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक रामपुर ने आमजन से अपील की कि नारी सम्मान, सुरक्षा और स्वावलम्बन ही मिशन शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य है। इसी दिशा में रामपुर पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है ताकि प्रत्येक बालिका एवं महिला आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) बिलासपुर भी मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल में सतीशन युग की शुरुआत: वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, आलाकमान ने लगाई मुहर

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम: केरल की राजनीति में एक बड़े बदलाव...

बदायूं: कछला गंगा घाट पर मातम में बदली अंतिम विदाई, चौथे दिन मिला फिरोजाबाद के युवक का शव

बदायूं: कछला गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबे फिरोजाबाद...

बदायूं: आंधी-तूफान का कहर, ट्यूबवेल की कोठरी पर पेड़ गिरने से महिला की मौत, कई घायल

बदायूं: जनपद के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत...