जीरो पॉवर्टी एवं महिला सम्मान कोष योजना की बैठक सम्पन्न, तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का हुआ शुभारंभ

0
212
Meeting of Zero Poverty and Mahila Samman Kosh Scheme concluded, Tobacco Free Youth Campaign 3.0 launched
जीरो पॉवर्टी एवं महिला सम्मान कोष योजना की बैठक सम्पन्न, तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का हुआ शुभारंभ

रामपुर: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामपुर की उपस्थिति में जीरो पॉवर्टी एवं उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जीरो पॉवर्टी मिशन के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी योजनाओं के तहत चिन्हित लाभार्थियों को लाभान्वित करें। संबंधित अधिकारियों को राज्य स्तर के डेटा से जनपद के लाभार्थियों की सूची का मिलान करने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को आदेश दिया कि रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। समिति के सभी सदस्यों से लंबित मामलों के शीघ्र समाधान, लाभार्थियों के खातों के सत्यापन और समयबद्ध लाभ वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 से संबंधित टी-शर्ट का अनावरण भी किया गया।

Rampur news 1

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 9 अक्टूबर 2025 से दो माह की अवधि के लिए यह राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जनपद में प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखना है।