मुंबई में ‘आनंद ही आनंद’ का 18वां लाइव शो- संगीत, यादों और भावनाओं से भरी एक शाम

Date:

Usha Madhok
Usha Madhok (Sister of Anand Brothers)

मुंबई: द पविलियन बाय क्वोरम में रविवार, 2 नवंबर 2025 को ‘कात्यायनी’ और ‘थ्री आर्ट्स क्लब प्रोडक्शन’ द्वारा प्रस्तुत ‘आनंद ही आनंद’ के 18वें लाइव शो ने दर्शकों को पुरानी यादों और मधुर संगीत से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम को मुंबई की दर्शकों से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली, जहाँ आनंद बंधुओं के जीवन और गीतों को बेहतरीन अंदाज़ में याद किया गया।

शाम का आकर्षण रहा आनंद परिवार की पूर्ण उपस्थिति। परिवार के सदस्यों ने न सिर्फ़ दर्शकों से आत्मीय बातचीत की, बल्कि पुराने दौर की कई यादें भी साझा कीं। कार्यक्रम से प्रभावित दर्शकों ने मांग की कि इस शो का एक बार फिर मुंबई में आयोजन किया जाए, ताकि जो लोग इसे नहीं देख पाए, वे भी इस अनुभव का हिस्सा बन सकें।

निर्माता अनुराधा दर ने आनंद बंधुओं की बहन सुश्री उषा माधोक को सम्मानित किया। यह क्षण पूरे आयोजन को भावनात्मक ऊँचाई पर ले गया। शो के अंत में चेतन आनंद के पुत्र केतन आनंद ने कहा कि उनकी चचेरी बहन जो इस कार्यक्रम की लेखिका और कथावाचक हैं, ने यह प्रस्तुति “अपने अनोखे अंदाज़ में” पूरी की।

संगीतमय प्रस्तुति में अंजिला गूगनानी और देवानंद झा ने सुरों से माहौल को मंत्रमुग्ध किया, जबकि नैरेशन की ज़िम्मेदारी सोहैला कपूर और निधिकांत पांडे ने बखूबी निभाई। शो की लाइट और साउंड व्यवस्था बुरहान कुरैशी ने संभाली, जिसने कार्यक्रम के हर दृश्य को सजीव बना दिया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...