रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला अधिकारी ने सोमवार देर रात जिला अस्पताल परिसर स्थित रेन बसेरे का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिस्तर, गर्म कंबल, साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह संतोषजनक पाई गईं। प्रशासन की इस पहल से बेघर और जरूरतमंद लोगों को ठंड के मौसम में बड़ा सहारा मिलेगा।
डीएम ने रेन बसेरे पर तैनात टीम को निर्देश दिए कि ठंड में किसी भी जरूरतमंद को बिना मदद लौटाया न जाए और हर समय आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि रेन बसेरों का नियमित निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि कोई भी व्यक्ति कड़ाके की ठंड में खुले में रात बिताने को मजबूर न हो।
रामपुर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अगर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को रात में आश्रय की आवश्यकता हो, तो उसे नजदीकी रेन बसेरे तक पहुंचाने में मदद करें।
- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

