रामपुर, 19 मार्च 2026: स्वार टांडा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मंत्री हाजी निसार हुसैन की आठवीं बरसी पर मीरापुर मीरगंज गांव में आयोजित जलसे में उलेमाओं ने देश की सलामती और खुशहाली के लिए दुआ की। पूर्व मंत्री की कब्र पर फूल चढ़ाकर फातिहा पढ़ी गई और रोजेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी निसार हुसैन के बेटे व रामपुर जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने कहा कि स्वार टांडा व चमरौआ क्षेत्र में हाजी निसार हुसैन के कार्यकाल के विकास कार्य आज भी ऐतिहासिक हैं। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर दिया।
ख्वाजा मस्जिद के इमाम मौलाना रिजवान मर्कजी ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में नेक रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारा बढ़ाना चाहिए। रोजेदारों का इफ्तार कराने वाला सबसे बड़ा सवाब पाता है, अल्लाह उसकी मगफिरत फरमाता है।
मौलाना मो. फईम रजा, इमाम मो. नवी, हाफिज सफदर अली, हाफिज यासीन खां व मौलाना खलील अंसारी ने मुल्क की खुशहाली, सलामती और पूर्व मंत्री की मगफिरत के लिए दुआ करवाई।
इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुल्फेकार हुसैन, हाजी लियाकत अली, रईस अहमद अंसारी, अदनान हुसैन, अब्दुल अम्मान हुसैन, रईस अहमद पधान, शरीफ बाबू, खालिक रजा प्रधान, शावेज पाशा, नामे अली, मजीद सैफी, इशाक अली, इरशाद सैफी, डॉ. रिफाकत गुड्डू, मुनव्वर सेठ, नामे सैफी, यूनुस अंसारी, अयूब अली आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- रामपुर का जलवा: 55 योजनाओं में ‘ए’ ग्रेड पाकर सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बना प्रदेश का नंबर-1 जिला

- सपा नेता आजम खान को बड़ी राहत: शत्रु संपत्ति मामले में कोर्ट से मिली जमानत, जानें पूरा मामला

- रामपुर ने UP112 परफॉर्मेंस डैशबोर्ड में फिर किया टॉप, अप्रैल 2026 में प्रदेश में पहला स्थान हासिल

- रामपुर: आग से राख हुई गेहूं की फसल, जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने की मुआवजे की मांग

- रामपुर: “सांसद रुचिवीरा से सीखें विकास करना”, मुस्तफा हुसैन ने नेताओं को दी नसीहत

- रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ा रामपुर का लाल: नम आंखों के बीच शावेद को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

- रामपुर: एसपी विद्यासागर मिश्रा की विदाई पर नम हुईं पुलिसकर्मियों की आँखें, भावुक पलों के साथ दी गई विदाई

- रामपुर के नए पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने संभाला पदभार, जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें

