रामपुर(रिजवान ख़ान): उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। सत्ताधारी भाजपा को टक्कर देने के लिए मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पूरे जोश और खरोश के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। लेकिन इस बीच रामपुर में ‘आजम वादियों’ और मूल समाजवादियों के बीच आपसी मतभेद और गुटबाजी भी खुलकर सामने आने लगी है।
इसी कड़ी में रामपुर लोकसभा सीट से सपा के पूर्व प्रत्याशी और आजम खान के बेहद करीबी माने जाने वाले आसिम राजा ने एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए रामपुर के वर्तमान सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और उनके समर्थकों पर जमकर निशाना साधा।
“आजम खान की कोई बेटी नहीं है…”
प्रेस वार्ता के दौरान जब आसिम राजा से आजम खान की मुंहबोली बेटी कही जाने वाली एकता कौशिक के रामपुर से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। एकता कौशिक के दावों को दरकिनार करते हुए आसिम राजा ने आजम खान के परिवार की स्थिति साफ की।
आसिम राजा ने कहा: “आजम खान साहब से मेरे रिश्ते पिछले 40 सालों से हैं। मैं उनके परिवार को बेहद करीब से जानता हूँ। उनके परिवार में सिर्फ दो ही बेटे हैं— अदीब आजम और अब्दुल्ला आजम। उनकी कोई बेटी नहीं है।”
आसिम राजा के इस बयान के बाद रामपुर की सियासत में एक बार फिर गरमाहट आ गई है, और इसे आजम कैंप की तरफ से एक बड़ा सियासी संदेश माना जा रहा है।
- रामपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: 15 अस्पताल और क्लीनिक सील, 7 को नोटिस और 10 पर FIR की तैयारी

- रामपुर: आजम खान के करीबी आसिम राजा का बड़ा बयान, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी पर साधा निशाना; एकता कौशिक को लेकर कही ये बात

- रामपुर में तेज आंधी से मौसम बदला; राहत के साथ बढ़ीं मुश्किलें, पूरे जिले की बत्ती गुल

- रामपुर: DM अजेय कुमार द्विवेदी का सख्त रुख, बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर दिए कड़े निर्देश

- रामपुर: चार साल से बिजनौर जेल में बंद पूर्व पालिकाध्यक्ष जमानत पर छूटे

- रामपुर: दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, सेशन कोर्ट ने किया बरी; फिलहाल जेल में ही रहेंगे

- रामपुर: दो पैन कार्ड मामले में आजम खां को बड़ा झटका, एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने सजा बढ़ाकर की 10 वर्ष

- सांसद इकरा हसन को हिरासत में लेकर भाजपा सरकार ने महिला सम्मान को ठेस पहुंचाई: मुस्तफा हुसैन

