सम्भल में सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले को पीट-पीट कर मार डाला

Date:

सौतेले पिता ने 14 साल की सौतेली बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया। बीस दिन में उसने दो बार बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की तो परिजनों ने हैवान पिता को पकड़कर लाठी डंडों से पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

सम्भल/रहेला अब्बास: जनपद सम्भल के नाख्सा क्षेत्र के ततार पुर गांव निवासी व्यक्ति ने पांच साल पहले फीरोजाबाद जनपद के सिरजागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विधवा से शादी की थी। महिला के तीन बेटी और एक बेटा था। इनमें एक बेटी 16, दूसरी 14 और तीसरी बेटी नौ साल की है।
पिछले दो माह से पिता अपनी 14 साल की सौतेली बेटी पर गलत नजर रखने लगा। करीब 20 दिन पहले जब घर पर कोई नहीं था और बेटी अकेली थी तो पिता ने उसको दबोच लिया और दुष्कर्म किया। बेटी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। ऐसे में बेटी चुप रही।
कुछ दिन बाद फिर रात में उसके साथ दुष्कर्म किया।

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद, पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही सरेराह बरसाईं गोलियां

इसके बाद सौतेली बेटी गुमसुम रहने लगी। एक हफ्ते पहले बेटी ने अपनी मां को आप बीती बताई। महिला घर के बाहर गई थी। इस बीच बेटी अकेली थी। उसके ताऊ व चाचा कमरे में थे।

उत्तर प्रदेश के सम्भल सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत,गांव में मचा कोहराम

आरोप है कि पिता ने दुष्कर्म करने की नीयत से फिर बेटी को दबोच लिया। उसकी चीख सुनकर उसकी मां पहुंच गई। महिला ने अपने देवर व जेठ को बुला लिया। सभी ने आरोपित पिता को पकड़कर लाठी डंडों से पीट दिया। आसपास के लोगों ने भी आरोपित को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

ट्यूबवेल में नहा रहे चार बच्चों की करंट से मौत, वक्त पर नहीं पहुंची एम्बुलेन्स

पुलिस आरोपित पिता को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वहां उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अलीगढ के बाद अब हमीरपुर और सम्भल में भी 9 साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस पर आरोपी के खिलाफ नरमी बरतने का आरोप

सरोज क्रष्ण सिंह, सीओ सम्भल
सरोज क्रष्ण सिंह, सीओ सम्भल

सम्भल के सीओ सरोज क्रष्ण सिंह ने बताया कि पिता ने सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता की हालत गंभीर हो गयी और उसके बाद उसकी मौत हो गयी।

 

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

पाकिस्तान: मेडिकल टेस्ट के बाद इमरान खान को वापस अडियाला जेल भेजा गया, शिफा अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने की जांच

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI)...

ईद-मिलादुन्नबी पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अपील: ‘सादगी, अनुशासन और देशभक्ति का दें संदेश’

मुरादाबाद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद मज़ाहिर...

डीजल ₹32.63 सस्ता, पेट्रोल ₹2.97 हुआ महंगा; जानें क्या हैं आज के नए रेट

पाकिस्तान: पाकिस्तान में पेट्रोलियम विभाग ने ईंधन की कीमतों...