Globaltoday.in|राहेला अब्बास|सम्भल
यूपी के सम्भल(Sambhal) से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसको ज़िंदा जला दिया गया।
आनन-फानन में किशोरी को ज़िला अस्पताल लाया गया जहां से उसको गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस(Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ-साथ NSA के तहत भी कार्यवाही की जाएगी ।
मामला थाना नखासा क्षेत्र के सिरसी के मोहल्ला गिन्नौरी का है जहां कल शाम एक नाबालिग किशोरी को पड़ोस का ही रहने वाला युवक ज़ीशान उठा ले गया जिसके बाद उसने किशोरी के साथ हैवानियत को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।
बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची तो उसने आप बीती परिजनों को सुनाई। पीड़ित की आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब आरोपी ज़ीशान को पता चला कि पीड़िता ने पूरी बात परिजनों को बता दी है तो आरोपी आग बबूला होते हुए पीड़ित के पास पहुंचा और उसपर केरोसिन तेल डालकर उसको जिंदा जला दिया जिसके बाद पीड़िता को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसको गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
मामला जब पुलिस को पता लगा तो पुलिस हरकत में आई और करीब 10 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रेप, इरादतन हत्या के साथ-साथ NSA के तहत भी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने भी इस मामले को संज्ञान लेते हुए मीडिया को बताया कि यह बहुत ही जघन्य अपराध है। ऐसे अपराधों के प्रति सरकार और प्रशासन काफी खिलाफ है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
