Globaltoday.in|राहेला अब्बास| नई दिल्ली
देश की राजधानी नई दिल्ली(New Delhi) में आज, 4 दिसंबर, 2019 को इंडो-मिडल ईस्ट कल्चरल फोरम( Indo-Middle East Cultural Forum) द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भारत में यूएई के राजदूत डॉ. अहमद अल बन्ना (Dr. Ahmed Albanna) को उनके भारत में अब तक के कार्यकाल के दौरान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. अहमद अल बन्ना( Dr. Ahmed Albanna ) ने संयुक्त अरब अमीरात-भारत द्विपक्षीय सबंधों को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है।
इस सम्मान समारोह में भारत के सांसद, बहरीन और अरब लीग मिशन के राजदूत के अलावा कई अन्य देशों के राजनयिक भी शामिल हुए।
इस समारोह में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई आदि धर्म के धर्मगुरुओं शिरकत करके समारोह को और भी बेहतर बना दिया।
राजदूत डॉ अहमद अल बन्ना ने समारोह को संबोधित करते हुए इस उनको मिले सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और भारत में अब तक के अपने प्रवास के बारे में विचार भी साझा किए।
उन्होंने कहा कि इस तरह के समारोह से दोनों ही देश के लोगों और सरकारों के बीच, व्यवसाय और आपसी रिश्तों को मज़बूती मिलेगी।
इस अवसर पर स्वामी ओंकारानंद सरस्वती, फादर डॉ एमडी थॉमस सहित और लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। समारोह में आये भारतीय शिल्पकारों ने संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत को विशेष उपहार भी भेंट किए।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
