जिलाधिकारी ने उपद्रवियों की पहचान के लिये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर डाला

Date:

Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर

उत्तर प्रदेश के रामपुर(Rampur) में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी(DM) रामपुर आन्जनेय कुमार सिंह(Anjney Kumar Singh) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर उपद्रवी स्थल की वह सीसीटीवी(CCTV) फुटेज पोस्ट की हैं जिनमें 21 दिसंबर के दिन रामपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में हाथीखाना पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया, आगजनी की और पुलिस को दौड़ा कर खदेड़ दिया। फिलहाल जिला इंतज़ांमिया ने उपद्रव स्थल पर मौजूद उपद्रवियों के फोटो भी शहर में मुख्य चौराहों पर लगवा दी हैं और जनता से उनकी पहचान कर बताने की अपील की है।

नागरिक संशधन एक्ट के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन

इस संबंध में जिलाधिकारी(DM) रामपुर आन्जनेय कुमार सिंह(Anjney Kumar Singh) ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भी सारे इवेंट्स जो भी हुए डाल दिए हैं, जिसमें ना ही उन्हें एडिट किया गया है ना ही क्रॉप किया है, खासतौर से जो घटना की तस्वीर थी बिना 1 सेकंड का लेप्स किए लोगों के लिए डाल दिया है। जिलाधिकारी का कहना है कि जो फुटेज उन्हें लोगों से प्राप्त हुए उसे भी सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है और अब एक एक तस्वीर को एक्सप्लोर करके निकाल रहे हैं।

नागरिक संशधन एक्ट के खिलाफ महिलाओं का सबसे बड़ा प्रदर्शन

जिलाधिकारी(DM) रामपुर आन्जनेय कुमार सिंह(Anjney Kumar Singh) ने उन सभी तस्वीरों को मीडिया में भी जारी किया जिनमे लोगों ने यह सारा उपद्रव करने और गड़बड़ करने की कोशिश की है और जिसमें दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से एक युवक की मौत हुई है उनकी भी पहचान कर रहे हैं। उन्होंने फोटो पहले मीडिया को देने के बाद शहर में भी लगाने की बात कही ताकि लोग पहचान कर बता सकें कि उस उपद्रव में कौन-कौन लोग शामिल थे। जिलाधिकारी ने उपद्रवियों की पहचान बताने वालों को पुरस्कृत करने की बात भी कही।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...