अपने लंबे चौड़े भाषण में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कमल खिलाने की अपील की और मोदी जी के नाम पर वोट मांगा। लेकिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का नाम एक बार भी नहीं लिया।
रामपुर: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचार करने रामपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने की पूरी कोशिश की। अपने लंबे चौड़े भाषण में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कमल खिलाने की अपील की और मोदी जी के नाम पर वोट मांगा लेकिन मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का नाम एक बार भी नहीं लिया।
पिछली सरकार तो ट्रेलर था फिल्म तो अभी बाकी है
रामपुर(Rampur) की बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के राठौड़ा गांव में राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलक के समर्थन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछली सरकार तो ट्रेलर था फिल्म तो अभी बाकी है।
केशव प्रसाद ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2017 से 2022 तक जो आपने रामपुर और उत्तर प्रदेश में बदलाव देखा है वो ट्रेलर था ट्रेलर असली फिल्म तो 2022 के बाद 2027 तक दिखाने का काम करेंगे और 2022 से 2027 के बीच में जो सरकार आपके आशीर्वाद से बनने जा रही है कोई शंका तो नहीं है आप सब लोगों को 300 से ज्यादा सीटें जिताने जा रहे हैं।
आज़म खान पर निशाना
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 मार्च के बाद यह लोग मुर्गियां और बकरियां चराने का बाड़ा लगाएंगे और आज जो रोना रो रहे हैं प्रदेश में लाखों निर्दोषों को जेल भिजवाने वाले मोहम्मद आजम खान आज कह रहे हैं मेरे ऊपर बकरी चोरी का मुकदमा लिखवाया गया है। मोहम्मद आजम खान हों या इनके जैसा कोई भी अपराधी हो, 10 मार्च को भाजपा की दूसरी पारी शुरू होने दीजिए मेरे साथियों यह बकरीबाड़ा खोल करके बकरी चराने का उद्योग जरूर करेंगे और बकरी पालन का काम जरूर करेंगे, गुंडागर्दी भूल जाएंगे।
प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां विशेषकर गुंडों माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के दावों के सहारे उन्होंने जनता से 5 साल और मोहलत दिए जाने की मांग की।
अपने लंबे चौड़े भाषण में एक बार भी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी का नाम तक नहीं लिया
2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लाने का आह्वान करते हुए केशव प्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नाम पर और 2024 का वास्ता देकर जनता से वोट मांगा । लेकिन अपने लंबे चौड़े भाषण में एक बार भी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी का नाम तक नहीं लिया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने भाषण में आजम खान और अखिलेश यादव के चुनाव हारने की भविष्यवाणी कर डाली।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जोश में आकर बिगड़े बोल बोलते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव को गुंडों अपराधियों और दंगाइयों का सरदार तक कह डाला।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

