उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में कल लोकसभा उपचुनाव चल रहा है और कल मतदान है जिसको लेकर रामपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
रामपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक फ़र्ज़ी आधार कार्ड बना रहा है जिसका इस्तेमाल कल मतदान में होगा।
सूचना पर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर छापामार कार्रवाई की जहां पर एक फरीद नाम के एक युवक को पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाते हुए गिरफ्तार किया।
वहीं इस घटना के बारे में सीओ सिटी अनुज चौधरी ने शहर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष कोतवाली और मेरी टीम ने मिलकर एक फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 5 फर्जी आधार कार्ड, एक प्रिंटर मशीन, एक मोबाइल और ₹700 नगद बरामद हुए हैं। यह मोहल्ला चौक मुहम्मद सईद खान में अपने घर पर फर्जी आधार कार्ड बनाता था। यह चुनाव में इन सब चीजों का इस्तेमाल करने वाला था। इसके द्वारा बताए गए कई जगहों पर पुलिस दबिश दे रही है। इस में और कई लोग भी हैं जो इस काम को कर रहे हैं। फर्जी आधार कार्ड की मंशा इसको चुनाव में इस्तेमाल करने की होती है।
- NEET Paper Leak: प्रश्नपत्र नहीं, देश के लाखों युवाओं का भविष्य लीक हो रहा है! -सैय्यद मोहम्मद काज़िम

- जामिया के पूर्व छात्र और सांसद जावेद अली खान ने निभाया वादा; छात्राओं के हॉस्टल के लिए दिए 50 लाख रुपये

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जम्मू-कश्मीर संगठन संयोजक गुलशन कुमार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

- आजम खान को 2 साल की सजा पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, आकाश सक्सेना बोले- ‘यह उन नेताओं के लिए सबक…’

- वैश्विक परिस्थितियों के दृष्टिगत मुरादाबाद मण्डलायुक्त ने जारी किए 14 बिंदुओं के निर्देश, सरकारी वाहनों में होगी 50% कटौती

