रामपुर-अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत

Date:


रामपुर/उत्तर प्रदेश[सऊद खान]: एक शादी की तैयारी उस समय मातम में बदल गई जब 2 भाई और 1 बहनोई तीनों की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई और अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौका पाकर फरार हो गया।

Accident Rampur
मृतकों के फ़ोटो -ग्लोबलटुडे

एक ही परिवार में तीन-तीन मौतों से घर का हँसता खेलता शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों को बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर शान्त कराया। परिजनों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है और उनका ये भी कहना है कि समय पर एम्बुलेंस आती तो कुछ जाने भी बच सकती थीं जबकि पुलिस का कहना है कि वो हाईवे पर लगा जाम हटाने कोशिश कर रही थी।
जब यह तीनों अपनी अपाची अपाचे बाइक से रामपुर और मुरादाबाद की सीमा के निकट ग्राम ठिलियादान पहुँचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी।
Accident bike Rampur
इस बाइक के मारी टक्कर-फ़ोटो ग्लोबाल्टोडे

टक्कर इतनी भयानक थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही तीनों की मौत की ख़बर घर पहुँची तो शादी की खुशियों में मातम का माहौल छा गया और घर में उठ रहे खुशियों के क़ै-क़हे चीखों में बदल गए और हर तरफ रोने पीटने कि आवाज़ें आने लगीं।
मामला रामपुर और मुरादाबाद की सीमा का है इसलिये रामपुर और मुरादाबाद से आई भारी पुलिस फोर्स ने लोगों को समझा बुझाकर शान्त कराया और तीनों शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए जिला अस्पताल मुरादाबाद भेज दिया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...