Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
कैबिनेट मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ( Mukhtar Abbas Naqvi) अपने तीन दिवसीय दौरे पर रामपुर (Rampur) आये हुए हैं। आज दूसरे दिन उन्होंने कई कार्यक्रमो में भाग लिया।
उनके कार्यक्रमों में मिलक तहसील में एक किसान चौपाल का भी आयोजन किया गया था जिसमें नकवी ने किसानों से बात की, उनकी समस्याओं के बारे में जाना और केंद्र सरकार ने जो कृषि विधेयक बिल पास किया है इसके बारे में भी किसानों को जागरूक किया।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

कृषि विधेयक से अच्छे दिन आएंगे
नक़वी ने कहा कि इस कृषि विधेयक बिल से किसानों को लाभ होगा और अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने किसान चौपाल में घूम कर और किसानों के बीच जाकर किसानों से पूछा कि नरेंद्र मोदी जी की नियत पर आपको विश्वास है या नहीं ? आप लोग हाथ उठाकर हां या ना में जवाब दीजिए। इस पर किसानों ने हाथ उठाकर कहा हमें नरेंद्र मोदी की नियत पर विश्वास है।
उसके बाद कैबिनेट मंत्री नक़वी ने किसानों के साथ चारपाई पर बैठकर भोजन किया और उसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर चला कर किसानों का दिल जीता। कैबिनेट मंत्री के ट्रेक्टर चलाते समय उनके बराबर में जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी बैठे, उन्होंने भी ट्रैक्टर पर बैठकर की सवारी की।
बिहार में एनडीए की सरकार फिर बनेगी
कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्वास नकवी ने बिहार चुनाव के बारे में कहा कि देखो भैया बिहार में चुनाव आ रहा है और बिहार में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाने जा रही है। गठबंधन टूटने पर उन्होंने कहा कि कौन गठबंधन टूट रहा है और कौन गठबंधन धराशाई हो रहा है यह आप लोग सभी देख रहे हैं।
हाथरस केस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी बाद में गए हैं यह बहुत दुखद है, दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और जो दोषी हैं उन्हें भरपूर सजा मिलेगी। ऐसे वहशी दरिंदों को ऐसी सजा मिलेगी जो कि नजीर बनेगी और जिससे उनकी रूह कांप उठेगी।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
