उत्तर प्रदेश/सम्भल(मुज़म्मिल दानिश): ईद उल अजहा को लेकर योगी सरकार की गाइडलाइन जारी होने के साथ ही संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीक उर रहमान बर्क(Shafiqur Rehman Barq) ने भी ईद उल अजहा के मौके पर कुर्बानी को लेकर मुस्लिमों से बड़ी अपील की है।
हालांकि सपा सांसद बर्क अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर घिरे रहते हैं लेकिन इस बार सपा सांसद मुस्लिमों को कुर्बानी के दौरान एहतियात बरतने और दूसरी कौम की भावनाओं को ध्यान में रखने की नसीहत देते हुए दिखाई दिए।
दरअसल बकरा ईद को लेकर योगी सरकार ने सड़को पर खून नहीं दिखाई देने और कुर्बानी के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर नहीं शेयर किए जाने को लेकर सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी है।
अब सरकार की गाइडलाइन के साथ ही सपा सांसद ने भी मुस्लिमों के लिए नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि ईद उल अजहा के मौके पर जानवर और बकरे कुर्बान किए जाते हैं। लेकिन आज के इस दौर में मुसलमानों को कुर्बानी के दौरान एहतियात बरतने की जरूरत है और केवल आड़ से ही कुर्बानी करें। इसलिए सभी मुस्लिम कौम के लोग केवल अल्लाह को राजी करने के लिए कुर्बानी करें, उसमें कोई दिखावा या साजिश न हो।
सपा सांसद ने कुर्बानी के दौरान मुस्लिमो से दूसरे समुदाय के लोगों की भावनाओ का भी ध्यान रखने की नसीहत देते हुए कहा कि कुर्बानी के दौरान दूसरी कौम के किसी भाई को तकलीफ न हो इसलिए त्यौहार को पूरी एहतियात के साथ मनाया जाए।
- बदायूँ में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज: एडीजी ने कछला घाट का किया निरीक्षण, दिए ‘शून्य दुर्घटना’ के निर्देश

- “अमित शाह दें इस्तीफा या पीएम मोदी बर्खास्त करें”: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश, हाईकोर्ट ने नियुक्त किया परिसमापक

- सिंधु घाटी सभ्यता पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा— ‘आतंकवाद फैलाने वाला देश सांस्कृतिक विरासत पर हक नहीं जता सकता’

- तालाब पाटकर की जा रही प्लॉटिंग से जलभराव का खतरा, एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

- 31 Pilgrims Injured After Amarnath Yatra Bus Skids Off Road in Ganderbal’s Gund

