बिजनौर, राजस्थान अब संभल की बारी, भाजपा का चोला पहनकर मुस्लिम बनी पशु तस्कर, शिव तेरस में पशु काटकर माहौल खराब करने की रची साजिश
उत्तर प्रदेश/सम्भल(मुजम्मिल दानिश): संभल जनपद में शिव तेरस के दिन पुलिस सांप्रदायिक माहौल खराब करने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस सहित गौकशी के उपकरण भी बरामद किए हैं। इन आरोपियों में एक आरोपी की भाजपा प्रधान प्रत्याशी के रूप में पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता ने यह रची साजिश रची थी।
दरअसल नखासा थाना क्षेत्र के पीपली रेहमापुर गांव में शिव तेरस के दिन कावड़ यात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने गोकशी करके गौ मांस सड़क पर फेंककर माहौल खराब करने की बड़ी साजिश रची। ग्राम प्रधान को इस बात का पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दे दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से गौ मांस बरामद कर लिया।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके गहनता से जांच पड़ताल शुरू की तो ग्राम प्रधान के पिता पूर्व प्रधान भूरा के द्वारा ही माहौल खरब करने का पर्दाफाश हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने भूरा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान के पिता पूर्व प्रधान भूरा, गो कशी करने वाले मोहम्मद नबी, तौफीक और बैल बेचने के आरोप में रामगोपाल को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एसपी चक्रेश मिश्रा ने इस साजिश का पर्दाफाश किया।
एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गोकशी करके मांस फेकने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से गौ मांस बरामद किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू की तो इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली है कि पुलिस को घटना की जानकारी देने वाली गांव की वर्तमान ग्राम प्रधान के पिता पूर्व प्रधान भूरा ने ही पूरी साजिश रची थी। गौकशी करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिय भूरा ने ही पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की जांच पड़ताल में नाम सामने आने पर भूरा गोकशी के आरोपी मोहम्मद नबी और तौफीक और बैल बेचने के आरोपी रामगोपाल गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों से तमंचा कारतूस सहित गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं और चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाएगी।
- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

