तालिबान ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह फिर कभी अफगान धरती पर हमला न करे।
दोहा स्थित संयुक्त राष्ट्र में तालिबान के नामित प्रतिनिधि सोहेल शाहीन ने एक बयान में कहा है कि तालिबान सरकार को अल-कायदा के चीफ अयमान अल-जवाहिरी की राजधानी काबुल में “प्रवेश करने और रहने” के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जो दावा किया जा रहा है कि अयमान अल-जवाहिरी की मौत हो गयी है, हालांकि, दावे की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच जारी है और जांच के परिणामों को सार्वजनिक किया जाएगा।
क्या सच में मारा गया अलक़ायदा चीफ़ ज़वाहिरी?
तालिबान नेता रविवार के ड्रोन हमले के बारे में काफी हद तक चुप रहे हैं और उन्होंने काबुल में अल-जवाहिरी की मौजूदगी या मौत की पुष्टि भी नहीं की है।

तालिबान ने ड्रोन हमले का जिक्र करते हुए कहा कि अगर इस तरह की घटनाओं को दोहराया जाता है और अफगानिस्तान के क्षेत्र का उल्लंघन किया जाता है, तो किसी भी तरह के परिणाम की जिम्मेदारी अमेरिका पर होगी।
खुफिया अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 6:18 बजे, ड्रोन द्वारा दागी गई दो हेलफायर मिसाइलें अल-जवाहिरी के घर की बालकनी पर गिरीं, जिससे उनकी मौत हो गई।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

