बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने संभल में रैली निकाली, चलाया मोदी फॉर वोट जागरूकता अभियान

Date:

उत्तर प्रदेश/संभल[दानिश]: भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने संभल में आज एक रथ यात्रा निकाली। इस यात्रा के ज़रिये संभल ज़िले में मोदी फॉर वोट जागरूकता अभियान चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित ये रथ यात्रा समाज सेवी रेहान अली नक़वी, जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय नूर यू सराय से शुरू हुई। रथ यात्रा के साथ सैकड़ों बाइक सवार बीजेपी के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने मोदी फ़ॉर वोट जागरुकता अभियान में हिस्सा लिया। संभल के 25 गावो के अल्पसंख्यक समुदाय में कार्यकर्ता बनाओ अभियान कार्यक्रम चलाया और मोदी अबकी बार 400 के पार के नारे लगाए।

BJP worker
बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा -फोटो ग्लोबलटुडे

मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने इस यात्रा को झंडी दिखाई जिसमे वक्फ बोर्ड के निदेशक इमरान तुर्की,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सैयद शान भी शामिल रहे।
BJP worker rally
बीजेपी कार्यकर्ता रैली निकालते हुए-फोटो ग्लोबलटुडे

अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष संभल के समाज सेवी रेहान अली नक़वी ने चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया है। सुवित कुमार, अर्जुन बाल्मीकि प्रभारी अल्पसंख्यक सतबीर सिंह, असलम बाबू और काफी संख्या में कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...