मेरठ- बीजेपी के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे मेरठ, मिशन 2019 पर पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

Date:

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे मेरठ, मिशन 2019 पर पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

ग्लोबलटुडे/मेरठ[परवेज़ चौहान]: देश में चुनावी बिगुल बज चुका है और ऐसे में पश्चिम उत्तर प्रदेश से ही सत्ता की कुर्सी का रास्ता होकर जाता है। लिहाज़ा भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर क़ब्ज़ा करने के लिए मिशन 2019 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा का फोकस पश्चिम क्षेत्र पर है, जिसके लिए आज उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी जेपी नड्डा खुद नेताओं में जोश भरने पहुंचे। मिशन 2019 को सफल बनाने के लिए भाजपा ने इस बार मेरा बूथ सबसे मज़बूत का मंत्र दिया है।
पुलवामा हमले का ज़िम्मेदार कौन है?

JP Nadda
जेपी नड्डा-फोटो ग्लोबलटुडे

देश की सबसे बड़ी पंचायत का चुनाव सिर पर है, चुनावी रणभेरी भी बच चुकी है। ऐसे में भाजपा अपने सबसे मजबूत गढ़ पश्चिम उत्तर प्रदेश को और भी मजबूत करने के लिए कमर कस चुकी है। इसी के चलते आज मेरठ में भाजपा के यूपी प्रभारी जेपी नड्डा जीत का मंत्र देने पहुंचे। जेपी नड्डा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा के कद्दावर नेता सुनील बंसल, अशोक कटारिया और प्रदेश भाजपा में खासी धमक रखने वाले विजय बहादुर पाठक भी चुनावी दांव पेंच को समझाने के लिए मेरठ पहुंचे। मेरठ में भाजपा की इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी 14 सीटों के लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी ,जिला अध्यक्ष ,विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी समित महत्वपूर्ण नेताओं को शामिल किया गया है। बैठक गोपनीय ढंग से की जा रही है, इसीलिए मीडिया से दूरी बनाई गई है। बैठक में कई आर एस एस के कद्दावर पदाधिकारियों के शामिल होने की भी चर्चाएं हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता चंद्र मोहन की मानें तो 2014 में भाजपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी 14 सीटों पर कब्जा किया था। इसी रिकॉर्ड को कायम रखने के लिए भाजपा दुगनी ताक़त के साथ काम कर रही है। भाजपा ने इस बार बूथ कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का लक्ष्य रखा है,जिसके लिए मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...