शिक्षा विभाग कार्यालय में शादी का वीडियो क्यों हुआ वायरल? अधिकारियों ने देखकर जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही

0
470

शिक्षा विभाग कार्यालय में शादी का वीडियो क्यों हुआ वायरल? अधिकारियों ने देखकर जांच उपरांत कार्रवाई की बात कही

ग्लोबलटुडे न्यूज़/रामपुर[सऊद खान]: रामपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शादी का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विभागीय बिल्डिंग में शादी समारोह संपन्न होता दिखाई दे रहा है।Frame of Shadi Video 1वीडियो वायरल हो जाने के बाद उच्च अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी ना होने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ा है। वहीं जांच उपरांत कार्रवाई करने की बात भी की है।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने अनभिज्ञता ज़ाहिर करते हुए कहा कि मैं संबंध में जानकारी करके कुछ बता पाऊंगा। इस संबंध में जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर अगर ग़लती पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।