उर्दू गेट मामले में समाजवादी पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयुक्त ने रामपुर भेजी जांच कमेटी

Date:

उर्दू गेट मामले में समाजवादी पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयुक्त ने रामपुर भेजी जांच कमेटी

Jaanch Team
चुनाव आयुक्त द्वारा भेजी जांच टीम

ग्लोबलटुडे न्यूज़/रामपुर[सऊद खान]: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से नाराज़ समाजवादी पार्टी ने एक डेलिगेशन भेज कर उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त से जिला प्रशासन के कुछ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की थी। उनकी इस शिकायत पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक जांच कमेटी गठित की, जिसमें कमिश्नर मुरादाबाद मंडल और आईजी मुरादाबाद से मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। यह जांच कमेटी रामपुर पहुंची और लोगों के बयान दर्ज किए।
रामपुर में उर्दू गेट गिराए जाने और फिर आजम खान के जौहर ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे रामपुर पब्लिक स्कूल के भवन को खाली कराकर सरकारी यूनानी अस्पताल को क़ब्ज़ा सौंपने जैसी कार्यवाही से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के रामपुर में कायम दबदबे को ठेस पहुंची है।
Abdullah azam
अब्दुल्लाह आजम

अभी तक किसी भी अधिकारी ने उनके खिलाफ कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं की थी। लेकिन नए डीएम आंजनेय कुमार ने आनन फानन में कई बड़ी कार्यवाही कर डाली। उनकी इन कार्यवाही के खिलाफ रामपुर में विरोध प्रदर्शन हुए। साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक डेलिगेशन भेजकर उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव आयोग से शिकायत की। जिला प्रशासन जानबूझकर आजम खान को राजनैतिक नुकसान पहुंचाने की कार्रवाई कर रहा है। उनकी इस शिकायत पर मुख्य चुनाव आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री वेंकटेश्वर लू ने एक कमेटी गठित की और इस मामले की जांच करके रिपोर्ट मांगी।
जांच करने पहुंचे कमिश्नर मुरादाबाद श्री यशवंत राव और आई जी मुरादाबाद श्री रमित शर्मा रामपुर पहुंचे और शिकायत कर्तओं से बयान दर्ज किये। कमेटी के बुलावे पर बयान देने के लिए समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के पुत्र और रामपुर की स्वार विधानसभा क्षेत्र के विधायक अब्दुल्लाह आजम खान भी पहुंचे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...