जमाअत इस्लामी हिन्द का प्रतिनिधिमंडल पहुँचा जोशीमठ, राहत कार्य में किया मदद का वादा

Date:

नई दिल्ली: जमाअत इस्लामी हिन्द(JIH) से एक प्रतिनिधिमंडल मोहम्मद अहमद साहब के नेतृत्व में जोशीमठ (उत्तराखंड) के लिए रवाना हो गया है जिसमें मोहम्मद नैय्यर और इनामुर्रहमान शामिल हैं।

अस्ल में भूस्खलन व अन्य कारणों से जोशीमठ में बड़ी संख्या में घर नष्ट हो गए हैं, ऐसे में वहाँ के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन द्वारा सैकड़ों घरों को चिन्हित कर खाली करा दिया गया है, जिन्हें तोड़ने की तैयारी की जा रही है।

वहाँ पीड़ितों की ओर से जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में जमात ने कहा है कि वह पीड़ितों के साथ है और जमाअत इस्लामी हिन्द राहत कार्य में हर संभव मदद प्रदान करेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की वहां उपस्थित शासन एवं प्रशासन के अधिकारी मानवीय आधार पर पीड़ितों के पुनर्वास में अधिक से अधिक सहयोग करें, उनकी समस्याओं के समाधान में अधिक गंभीरता एवं सक्रियता दिखाएं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

नई दिल्ली: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में...

मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

दुबई/रियाद: ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के महासचिव इस्माइल...