दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए एक अर्बन एक्सचेंशन रोड का निर्माण किया जा रहा है। इससे दोनों शहरों के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार (16 मार्च) को राजधानी दिल्ली में बन रहे अर्बन एक्सटेंशन रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सांसद साहिब प्रवेश सिंह वर्मा, हंसराज हंस और कई विधायक मौजूद रहे.
माना जा रहा है कि इस रोड के बनने के बाद दिल्ली में ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों से राहत मिलेगी। इसके साथ ही हरियाणा, पंजाब और जम्मू- कश्मीर से आने वाले ट्रैफिक दिल्ली को बाईपास करेगा।
यह रोड पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली, आईजीआई एयरपोर्ट और गुड़गांव को आपस कनेक्ट करेगी। यानी कुल मिलाकर इसके बनने के बाद दिल्ली के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
खास बात ये है कि इस रोड के बनने के बाद दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी मात्र ढाई घंटे में तय की जा सकेगी। इसके अलावा रोड को दिल्ली के गाजीपुर के 20 लाख टन कचरे से तैयार किया जाएगा।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

