कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नामित उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया पर लिखा, कन्नड़ लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमारे हाथ एकजुट रहेंगे.. और हम एक परिवार की तरह काम करेंगे।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार 5वें दिन समाप्त हो गया। कांग्रेस आलाकमान के फैसले के बाद सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उप-मुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु में 20 मई को होगा।
दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्दारमैया ने आज कहा कि वह डी.के. शिवकुमार के साथ मिलकर लोगों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहेंगे।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नामित उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, कन्नड़ लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमारे हाथ एकजुट रहेंगे.. और हम एक परिवार की तरह काम करेंगे।
तस्वीर में तीनों मुस्कुराते हुए और एक साथ हाथ उठाते दिख रहे हैं। सिद्दारमैया ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए कांग्रेस एक परिवार की तरह काम करेगी। सिद्धारमैया ने आगे कहा, सरकार जन समर्थक, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन भी सुनिश्चित करेगी।
इस बीच, पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. जी. परमेश्वर ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और उन्हें 20 मई को नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का अनुरोध करते हुए पत्र सौंपा। उन्होंने इस संबंध में केपीसीसी का आधिकारिक पत्र भी राज्यपाल को सौंपा।
इससे पहले मुख्यमंत्री पद की घोषणा से पहले पत्रकारों से बात करते हुए परमेश्वर ने कहा कि उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद दिया जाना चाहिए क्योंकि वह पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। हालांकि, एआईसीसी ने स्पष्ट किया है कि उपमुख्यमंत्री का केवल एक पद होगा और वह डी.के. शिवकुमार होंगे।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

