दिल्ली: जामिया के जाकिर नगर इलाक़े की एक इमारत में लगी आग, 6 लोगों की मौत, 11 से ज़्यादा गंभीर रूप से घायल

Date:

दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया से सटे जाकिर नगर इलाके की एक इमारत में रात आग लग गयी। आग लगने की सूचना पाकर दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, आग बुझाने की कोशिश जारी है।

ग्लोबलटुडे,06 अगस्त
राहेला अब्बास की रिपोर्ट


दक्षिणी दिल्ली के जाकिर नगर इलाके की एक इमारत में भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है और हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल बताये गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आग लगने की सूचना पाकर दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं जो लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। 4 मंज़िला ईमारत में 13 फ्लेट्स थे जिनमे तक़रीबन रात दो बजे आग लगी।


अभीतक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि पार्किंग में मौजूद कई गाड़ियां और बाइक जलकर ख़ाक हो गईं। हादसे के दौरान आग लगी इमारत से बचकर निकलने के लिए कई लोगों ने ऊपरी मंजिल से ही छलांग लगा दी।
घायलों को पास के होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजदिया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...

Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

Udhampur: A tragic road accident claimed the lives of...

ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ एक...

JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

NEW DELHI, October 19, 2026: In response to ongoing...