इंदौर- विजय नगर पुलिस ने लिस्टेड बदमाश और भू-माफिया मुख्तियार का क्षेत्र में निकाला गुंडा जुलूस,जनता ने पुलिस प्रशासन ज़िंदाबाद के लगाए नारे

Date:

इंदौर के विजय नगर पुलिस ने एक लिस्टेड बदमाश और भू-माफिया मुख्तियार का उसी के क्षेत्र में गुंडा जुलूस निकाला जिस क्षेत्र में वह गुंडागर्दी करता था। नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की अपहरण सहित के अन्य धाराओं में मामला दर्ज।

ग्लोबलटुडे, 08 अगस्त
मध्यप्रदेश ब्यूरो


मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां भू-माफिया मुख्तियार ने कई प्लाटों पर अवैध क़ब्ज़ा करने के बाद निर्माण कराया था और उन प्लाटों को किराए पर चढ़ा कर लाखों रुपए कमा रहा था। इतना ही नहीं यह राजनीतिक संरक्षण लेकर आम लोगो की जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का गोरख धंधा चला रहा था।
एक फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जब मुख्तियार का मोबाइल चेक किया तो पुलिस को उसके मोबाइल में उसकी वह हैवानियत भरी करतूत के वीडियो भी देखने को मिले जो उसने अपनी दहशत फैलाने के लिए वायरल किये थे।

नाबालिग बच्चे को प्रताड़ित करने के वीडियो से ली गयी तस्वीरें
नाबालिग बच्चे को प्रताड़ित करने के वीडियो से ली गयी तस्वीरें

इन वीडियो में वह एक नाबालिग बच्चे को बेरहमी से मारता नज़र आ रहा है और उससे टॉयलेट में मुंह घुसवा रहा है। मुख्तियार ये वीडियो आम लोगों को दिखा कर दहशत फैलाता था, वहीं कई राजनीतिक तस्वीरें नेताओं के साथ खिंचवा रखी थी जिनका वह दुरुपयोग कर आम जनता को परेशान कर कई प्लाटों पर कब्जा कर चुका था।
उसकी दहशत बनी रहे इसके लिए उसके साथ उसके अन्य साथी भी इस खेल में शामिल थे। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद तत्काल फरियादी को ढूंढ कर पुलिस ने मुख्तियार और उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपहरण सहित कई अन्य धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया है। वहीं क्षेत्र में गुंडे के खौफ को देखते हुए पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला जिसको लेकर जनता काफी खुश थी और पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाती नजर आई।
नेताओं के साथ तस्वीरें जिनका वह दुरुपयोग करता था
नेताओं के साथ तस्वीरें जिनका वह दुरुपयोग करता था

मुख्तियार इतना शातिर है कि अवैध कब्जा करने के बाद वह न्यायालय में पिटीशन दायर कर देता था जिससे मामला कोर्ट में चलता रहे और उस जमीन पर अवैध टीन शेड बनाकर वह किराए पर चला सके। फिलहाल पुलिस ने मुख्त्यार द्वारा 17 अवैध निर्माणों की सूची बनाकर नगर निगम और कलेक्टर को सौंपी है जिसपर जल्द ही अवैध निर्माण कार्यों को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
वही जनता से अपील भी की है कि जिन भी प्लाटों पर मुख्तियार द्वारा कब्जे किए गए या उन्हें प्रताड़ित किया गया है वह आकर पुलिस से डायरेक्ट संपर्क कर सकते हैं, जिससे पुलिस उनकी मदद करेगी

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...

Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

Udhampur: A tragic road accident claimed the lives of...

ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ एक...

JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

NEW DELHI, October 19, 2026: In response to ongoing...