Rampur Raza Library: रामपुर की रज़ा लाइब्रेरी का बदला गया नाम, नया नाम रज़ा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम होगा

0
374
रामपुर की रज़ा लाइब्रेरी का बदला गया नाम
रामपुर की रज़ा लाइब्रेरी का बदला गया नाम

रामपुर की मशहूर रज़ा लाइब्रेरी का नाम अब रज़ा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम होगा। रज़ा लाइब्रेरी में अब शुक्रवार के स्थान पर सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

रामपुर: बुधवार को रज़ा लाइब्रेरी(Raza Library) की बोर्ड मीटिंग हुई। मीटिंग में राजभवन से वर्चुअली जुड़ीं रज़ा लाइब्रेरी बोर्ड की अध्यक्ष एवं राजयपाल आनंदीबेन पटेल ने लाइब्रेरी के नाम को संशोधित करने की अनुमति देदी है। रज़ा लाइब्रेरी की यह 52वीं मीटिंग थी।

अब रज़ा लाइब्रेरी का नया नाम रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम होगा। रज़ा लाइब्रेरी में अब शुक्रवार के स्थान पर सोमवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 7.24 करोड़ की लागत से रज़ा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम का नए कलेवर में विकास होगा।

raza library

मीटिंग में शहर विधायक आकाश सक्सेना, डीएम रविंद्र कुमार मांदड और लाइब्रेरियन अबूसाद इस्लाही मौजूद रहे।