लखनऊ(नौमान माजिद): आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि प्राप्त जानकारी के अनुसार होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ निलंबन सहित अन्य कार्यवाही की जा रही हैं, जबकि समान प्रकार के आरोप लगने के बाद भी ज्योति मौर्या के विरुद्ध अब तक कोई कार्यवाही किए जाने के तथ्य सामने नहीं आये हैं।
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान मात्र लिंग के आधार पर लोगों में भेदभाव किए जाने का अधिकार नहीं देता है।
उन्होंने इसे आपत्तिजनक बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रथम दृष्टया समान प्रकार के आरोप पाए जाने की स्थिति में मनीष दुबे और ज्योति मौर्या के विरुद्ध समान प्रकार की कार्यवाही की जाए ताकि संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार का किसी भी प्रकार से विचलन न हो।
उधर ज्योति मौर्य प्रकरण में अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है, जिसमें होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के निलंबन की अटकलें लगाई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें:-
अमरउजाला की खबर के अनुसार होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर कार्रवाई करने के लिए शासन ने जांच रिपोर्ट का परीक्षण शुरू कर दिया है। अपर मुख्य सचिव होमगार्ड्स अनिल कुमार ने कहा कि रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद निलंबन करने और विभागीय जांच शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।
गौरतलब है बता दें कि डीआईजी होमगार्ड संतोष कुमार ने सोमवार को अपनी जांच रिपोर्ट डीजी बीके मौर्य को सौंपी थी। डीजी ने अपनी संस्तुतियों के साथ इसे शासन भेज दिया था। रिपोर्ट में महोबा में तैनात कमांडेंट मनीष दुबे को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करने और मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

