ग्लोबलटुडे, 28 सितंबर
राहेला अब्बास, वेब डेस्क
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) ने रोहन गुप्ता(Rohan Gupta) को कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले ये काम दिव्या स्पंदना का रही थीं। कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर रहे रोहन गुप्ता, दिव्या स्पंदना की जगह लेंगे।
शनिवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस में एक बयान जारी कर रोहन गुप्ता को सोशल मीडिया विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का एलान किया।
उन्होंने बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रोहन गुप्ता को कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इससे पहले दिव्या स्पंदना कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रही थीं।
कौन हैं रोहन गुप्ता ?
रोहन गुप्ता गुजरात में अहमदाबाद के रहने वाले हैं और वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। गुजरात कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है। रोहन 2016 से कांग्रेस के नेशनल मीडिया पैनलिस्ट रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें
- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
