प्रतापगढ़: राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सपा प्रत्याशी गुलशन यादव गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

Date:

राजा भैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके सपा के कार्यवाहक अध्यक्ष गुलशन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच आज उसे अदालत में पेश किया

लखनऊ: राजा भैया के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यवाहक अध्यक्ष गुलशन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। निकाय चुनाव के दौरान सपा नेता गुलशन यादव के खिलाफ 392 व 395 की धाराओं मुकदमें दर्ज किए गए थे जिनमें वो वांछित चल रहे थे।

गुलशन यादव पर चुनाव के दौरान मारपीट करने के मामले में गैर जमानती वारंट जारी था।

दर्जन भर गाड़ियों के काफिले संग पुलिस गुलशन यादव (Gulshan Yadav) को अदालत लेकर पहुंची। इस मामले में पुलिस के आलाधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव का भाई सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पहले से कौशांबी जेल बन्द है।

गुलशन यादव वर्तमान में प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष भी हैं।

गुलशन यादव का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था जब 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा से राजा भैया को कड़ी चुनौती दी थी। इसके साथ ही नगर पंचायत चुनाव में कुंडा टाउन एरिया में अध्यक्ष पद पर राजा भैया के उम्मीदवार के खिलाफ सपा प्रत्याशी के तौर पर अपनी पत्नी सीमा यादव को भी चुनाव मैदान में उतारा था।

प्रतापगढ़ पुलिस ने गुलशन यादव को प्रयागराज स्थित आवास से बीती देर शाम गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया और रात में ही कुंडा लाकर पूछताछ की और आज पुलिस की आधा दर्जन गाड़ियों के काफिले में उसे लेकर अदालत पहुंची और रिमांड के लिए पेश किया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...