Globaltoday.in| सऊद खान| रामपुर
कोर्ट के आदेश के बाद भी लगातार गैरहाज़िर चल रहे आजम खान(Azam Khan) आज भी नहीं पहुंचे जिसके कारण एक बार फिर कोर्ट ने आज़म खान को 82 का नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी आजम खान को 82 का नोटिस जारी हो चुका है जिसके तहत आजम खान सहित उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम और पत्नी तंजीन फातिमा के नाम से मुनादी की गई थी। आज फिर कोर्ट ने 82 का नोटिस जारी करते हुए आजम खान को पेश होने के लिए 5 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है।
इस संबंध में सरकारी वकील राम अवतार सैनी ने बताया आजम खान आज भी कोर्ट में पेश नहीं हुए पर लगातार गैरहाजिर चलने के कारण कोर्ट ने उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट और 82 की कार्रवाई की है। यह मामला स्वार विधानसभा में समय अवधि से अधिक रोड शो करने का था जिसमें वहां के रिटर्निंग ऑफिसर ने मुकदमा दर्ज कराया था।

इस संबंध में लगातार गैर हाजिरी के चलते आजम खान के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट बीडब्ल्यू वारंट और 82 की कार्रवाई हो चुकी है जिसके बाद आज एक बार फिर कोर्ट में गैर हाजिरी के बाद कोर्ट ने आजम खान के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट और 82 की कार्रवाई की है। और अब आजम खान को पेश होने के लिए 5 फरवरी की अगली तारीख मुकर्रर की गई है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
