सिपाही ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की कोशिश करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
हाईलाइट्स:
- हत्या कर पति की नौकरी लेना और प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है, आरोप
- पीड़ित पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक पुलिसकर्मी ने पत्नी पर अपने आशिक के साथ मिलकर हत्या की साजिश करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए संबंधित थाने में शिकायत की है ।
पुलिस ने आरोपी पत्नी सोनम यादव और उसके प्रेमी सुशील खटाना के खिलाफ धारा 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लग गई है।
पति अवनीश यादव जो कि मुरादाबाद पीएसी 24वीं वाहनी में चालक के पद पर तैनात है. उसका कहना है की उसकी पत्नी 2020 से पति से अलग अपनी मौसी जाकेश यादव के साथ रेलवे आवास मुरादाबाद में रहती है. मौसी जाकेश जो कि रेलवे डीआरएम ऑफिस में क्लर्क के पद पर तैनात हैं. अपनी मौसी के आवंटित रेलवे आवास पर ही पत्नी सोनम यादव ने अपने प्रेमी सुशील व उसके परिवार को 2021 से अवैध तरीके से रख रखा था.

पति अवनीश का कहना है सोनम और उसके प्रेमी सुशील के बीच अवैध संबंधों की अश्लील फोटो और व्हाट्सएप चैट भी मौजूद है और वह अपने पति को मार कर उसकी नौकरी लेना चाहती है जिससे वह अपने प्रेमी से शादी कर अच्छा जीवन व्यतीत कर सके.
सिपाही का आरोप है कि साजिश के तहत उसकी पत्नी उसे जान से मरने और उसके पास मौजूद सबूतों को मिटाने के लिए अपने प्रेमी के साथ 17 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे कांठ रोड स्थित 23वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय के पास पहुंची और उस पर हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से वहां पर अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब हुआ। इस मामले में पत्नी और उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित सिपाही ने पुलिस को तहरीर दी है।
फिलहाल पुलिस ने 323,504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

