उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने आज रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी बनाये जाने का एलान कर दिया। मायावती द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में बुलाई गई पार्टी पदाधिकारी की बैठक में शामिल होने आए बसपा के नेता उदयवीर सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि बसपा अध्यक्ष ने बैठक में अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।
बतादें कि कल मायावती ने अपने सांसद कुँवर दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर पार्टी से निष्कासित कर दिया था। ऐसे में संभल से सपा सांसद डॉ शफ़ीक़ुर्रहमान बर्क़ ने अपनी प्रितिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आकाश आनंद को मायावती द्वारा उत्तराधिकारी बनाना उनका निजी फैसला है लेकिन अभी यह नहीं कि आगे क्या करेंगे… भाजपा के साथ जाएंगी, संगठन के साथ जाएंगी या क्या करेंगी…उत्तराधिकारी बनादिया तो अगली पॉलिसी क्या होगी?
डॉ बर्क़ ने अमरोहा से सांसद दानिश अली के निलंबित करने पर कहा कि यह उनका पर्सनल मामला है…पहले से ही दानिश अली से मायावती नाराज थी…क्यों… क्या…कैसे किया वह जाने।
उन्होंने टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा को सदन से निलंबित करने पर कहा कि उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था… कमेटी गठित की गई थी… कमेटी की रिपोर्ट पर ही उनको हटाया गया। उन्होंने कहा कि जम्हूरियत के खिलाफ अन्पार्लियामेंट्री ज़ुबान सदन में बहुत से लोग बोलते हैं लेकिन उसकी जांच के बाद कार्रवाई करनी चाहिए… लेकिन इस तरह से जो करवाई है वह गलत है… विपक्ष नाराज है।
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

