Globaltoday.in | रईस आमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर (Rampur) में पुलिस सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मुख़बिर ने पुलिस ने कुछ गौतस्करों के बारे में सूचना दी कि तस्कर गौकशी के लिए जानवरों को लेकर जा रहे हैं।
मुख़बिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी, जैसे ही गौकश नज़र आये पुलिस ने उनको ललकारा।
बदमाशों ने अपने आप को घिरा हुआ देख पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी लगातार फायरिंग की। अंततः पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर उनको गिरफ्तार कर लिया।

मौका ए वारदात पर बदमाशों के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम (Shagun Gautam) ने बताया,” शाम के टाइम पुलिस पूरे शहर में चेकिंग कर रही थी तो मुख़बिर की सूचना पर हम एक गोकशी तस्कर के पीछे लगे हुए थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइन को गांधी समाधि के पास एक गाड़ी नोटिस करी थी… उसका पीछा किया। जिस रोड पर आए वहां कोसी नदी का कच्चा रास्ता है… गाड़ी में टक्कर मारी और जब पुलिस ने ललकारा तो उन्होंने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्यवाही में उसको गोली लगी और उसका नाम शेर ज़मा है, जिसे हॉस्पिटल में कर दिया गया। उसके दो साथी जो मौके से भागे पुलिस ने उन्हें भी अरेस्ट कर लिया है…उन्हें भी सिविल लाइंस थाने ले जाया गया है। इसमें हमारे ऐसे एक सिपाही हैं जिन्हें इंजरी हुई है उनको भी इलाज के लिए हमने घर भेज दिया है। कुल तीन बदमाश थे जिनके पास से अवैध असलाह भी बरामद हुए हैं। गाड़ी में एक सफेद जानवर भी है 5 राउंड फायरिंग उनकी तरफ से हुआ था… उसके बाद हमारी तरफ से भी लगभग 5 राउंड किया गया जो पिस्टल थी वह मौके पर ही सील हो गई है उनके पास से पिस्टल भी मिले हैं।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
