रामपुर: आज दिनांक 25.06.2020 को रामपुर (Rampur) में छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा युवा नेता के नेतृत्व में छात्र व युवाओं ने गांधी समाधि पर एकत्रित होक्र काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया।
25 जून 1975 को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी (Indra Gandhi) जी ने अपनी राजनीति की गति को संभालने व अपने आप को बचाने के लिए पूरे देश में रात में ही आपातकालीन एमरजैंसी घोषित कर दी थी।
छात्र ने नेताओं का कहना था कि देश में एमर्जेन्सी के समय लगभग 21 महीने तक जनता के सारे अधिकार छीन लिए गए थे। काला दिवस मनाए जाने की वजह सिर्फ और सिर्फ आज की हिंदुस्तान की जनता को कांग्रेस पार्टी के काली करतूतों का इतिहास दिखाने के लिए है।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिना भेदभाव के जो भी योजना आती है उससे सभी को लाभ मिलता है लेकिन कांग्रेस हमेशा से जनता को नुकसान पहुंचाने के कार्य करती आ रही है और आज भी अपनी घटिया हरकतें दिखाने में माहिर है।
इस कार्यक्रम में अयान खान, ऋषभ रस्तोगी, फैसल ,तारीख ,आमिर आदि मौजूद रहे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
